फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Voter List in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में 91 फॉर्म बांटे, गरुड़ में चिह्नित किए 32 युवा मतदाता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
New Voter List in Bageshwar
बागेश्वर जीजीआईसी में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में विचार रखतीं तहसीलदार दीपिका आर्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जिले भर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राबाइंका बागेश्वर और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा में 91 युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म छह बांटे गए। राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में 18 साल पूरी कर चुके 32 युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

राबाइंका और विवेकानंद में तहसीलदार दीपिका आर्या ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हर वयस्क नागरिक का अधिकार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से 18 साल पूरे करने के बाद अपना नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराने को कहा। इस दौरान राबाइंका में 41 और विवेकानंद इंका में 50 युवाओं को फॉर्म छह वितरित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। इस मौके पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी ललित मोहन जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय और उमेश जोशी ने विद्यार्थियों को फार्म छह, सात और आठ की जानकारी दी। 15 नये मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए और 32 को चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रेमलता कुमारी ने स्वीप टीम का आभार जताया और सभी युवाओं से 18 साल पूरा होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को कहा। वहां पर डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. अवधेश तिवारी, अनिल पांडेय, नीरज पंत, दीपक पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed