फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Road in Kapkot

विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
New Road in Kapkot
कपकोट में झुनी-खलझुनि मोटरमार्ग का शिलान्यास करते जनप्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने झुनी-खलझुनी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विधिवत रूप से भूमि पूजन और फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया गया। दस किमी लंबी इस रोड की लागत 11.43 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण पतियासार से बाछम, भद्रतुंगा, खलझुनी को जोड़ते हुए झूनी तक किया जाएगा। रोड का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें इसका इंतजार था। सड़क बनने से क्षेत्र का विकास होगा। लोगों को पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। रोड बनने से पलायन भी कम होगा। लोगों तक आवश्यक चीजें आसानी से पहुंच सकेंगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चरण सिंह, भगवत कोरंगा, हरीश मेहरा, गणेश सुरकाली, ममता टाकुली, किशन लाल, ओमप्रकाश ऐठानी, दुर्गा धानिक, हर सिंह टाकुली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed