फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New policy will help children.

Bageshwar News: कौशल विकास की ओर अग्रसर करेगी नई शिक्षा नीति

Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
New policy will help children.
बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पाठक ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भावी पीढ़ी को पढ़ाई के साथ कौशल विकास की ओर अग्रसर करना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इसके तहत बाल वाटिका, निपुण की पहल, विद्या प्रवेश, शिक्षक प्रशिक्षण, विद्यांजली पोर्टल, कौशल विकास आदि कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत भारत की आवश्यकताओं के अनुकूल प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता और सोच के अनुसार शिक्षा देनी है। बताया कि नई शिक्षा नीति में ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली, फीस का ई-संग्रहण, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए दीर्घकालिक प्रशिक्षण शामिल है। इस दौरान निधि शर्मा, मुकेश रतूड़ी, अमित कुमार, आर डी कुशवाहा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed