{"_id":"635ebf0f5f5e99702f38f2d3","slug":"new-dm-of-bageshwar-takes-charge-bageshwar-news-hld480413657","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन, खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन, खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा
विज्ञापन
डीएम अनुराधा पाल।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले की नवागत डीएम अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि परिवहन सुविधाओं के विकास पर भी उनका फोकस रहेगा।
डीएम अनुराधा ने संवाद न्यूज एजेंसी से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में कौसानी, बागनाथ, बैजनाथ जैसे धार्मिक स्थल हैं। पिंडारी जैसे प्रख्यात ग्लेशियर हैं। पर्यटन विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन से रोजगार सृजन की दिशा में काम किया जाएगा। साहसिक पर्यटन की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा के खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेलों को विकास के साथ ही खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बागेश्वर में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए प्राथमिकता से कदम उठाए जाएंगे। बताया कि स्टेडियम न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने खेल निदेशक से वार्ता की है। खेल स्टेडियम के लिए जमीन चयनित है। स्टेडियम की डीपीआर तैयार कराने के साथ ही बजट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। जिले में बहुउद्देशीय शिविरों का लगातार आयोजन किया जाएगा। जनता को घर के आसपास सरकारी सुुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
डीएम ने कार्यभार संभाला
बागेश्वर। नवागत डीएम अनुराधा पाल ने रविवार शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डीएम अनुराधा वर्ष 2015 की आईएएस हैं। उनकी डीएम के तौर पर बागेश्वर में पहली नियुक्ति है। इससे पहले वह पिथौरागढ़ में सीडीओ के पद पर तैनात थीं। संवाद