{"_id":"608ef2d38ebc3e245c610963","slug":"new-ambulance-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4232402167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिखाई एंबुलेंस को हरी झंडी, कोविड सेवा में होंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिखाई एंबुलेंस को हरी झंडी, कोविड सेवा में होंगी तैनात
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले को मिलीं पांच नई एंबुलेंस सेवा में तैनात हो गई हैं। विधायक चंदन राम दास ने सीएमओ कार्यालय से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिला अस्पताल रवाना किया। फिलहाल इनका उपयोग कोरोना मरीजों की सेवा में किया जाएगा। बाद में इन्हें अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा।
शनिवार को एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए विधायक ने कहा कि नई एंबुलेंस के आने से कोविड मरीजों को आसानी से एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि इन एंबुलेंस को जरूरत वाले स्थानों पर भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने कहा कि नई एंबुलेंस के आने अब सेवा आसान हो जाएगी।
दूरदराज के लोगों को इनकी सुविधा का लाभ मिलेेगा। उन्होंने बताया कि नई एंबुलेंस में से दो विशेष सुविधा वाली हैं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना, प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी एनएस टोलिया, अनूप कांडपाल आदि थे।