फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nepali laborer lost his life while taking selfie

सेल्फी के चक्कर में चली गई नेपाली मजदूर की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nepali laborer lost his life while taking selfie
बागेश्वर के मृतक नेपाली सृजन बहादुर की फाइल फोटो। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरने से नेपाली मूल के मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कालाकोट नेपाल के मूल निवासी सृजन बहादुर (18) पुत्र तहजन बहादुर मोहल्ला मेहनरबूगा में रहता था। शुक्रवार सुबह वह कांडा रोड पर चंडिका मंदिर के पास मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसने वहां खड़ी एक बाइक के पास सेल्फी लेने का प्रयास किया तो वह बाइक सहित खाई में गिर गया।

गंभीर हालत में उसे अन्य मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साथियों ने बताया कि चार महीने पहले ही सृजन की शादी हुई थी। कोतवाल मदन लाल ने बताया कि पंचनामा भरकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अन्य लोगों से भी खतरनाक जगह पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सेल्फी लेते समय बरतें सावधानी
1. जब भी पहाड़ों पर घूमने जाएं तो ऊंचाई और संकरी जगहों पर सेल्फी न लें।
2. गाड़ी चलाते समय फोटो न खींचे।
3. चालक के बगल में बैठकर सेल्फी लेकर उसका ध्यान न भटकाएं।
4. हाइटेंशन लाइन के आसपास और किसी बिल्डिंग में तारों से पास सेल्फी लेने से बचें।
5. इमारत की छत के कोने और बीच सीढ़ियों पर खड़े होकर सेल्फी न लें।
6. खतरनाक जानवरों के साथ सेल्फी न ले।
7. नदी और तालाब में डूबने वाली जगह पर सेल्फी न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed