{"_id":"6a02d4b4674a0a53ba081922","slug":"nepal-s-daughter-becomes-bageshwar-s-daughter-in-law-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सदियों पुराना रोटी-बेटी का रिश्ता फिर हुआ जीवंत, बागेश्वर की बहू बनी नेपाल की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सदियों पुराना रोटी-बेटी का रिश्ता फिर हुआ जीवंत, बागेश्वर की बहू बनी नेपाल की बेटी
Tue, 12 May 2026 12:50 PM IST
गायत्री जोशी
कमल कांडपाल
कमल कांडपाल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 12 May 2026 12:50 PM IST
सार
बागेश्वर में नेपाल की मनीषा शाही और पड़ाई गांव के मनोज मेहरा ने अंतरराष्ट्रीय विवाह की नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
बागेश्वर के राधाकृष्ण मंदिर में नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद देते परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमालय से सटे भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का रिश्ता एक बार फिर जीवंत हो उठा है। पहाड़ में गहराते लैंगिक असंतुलन और बेटियों की कमी के बीच जिले के एक युवा ने रूढ़िवादिता की दीवार को ढहाते हुए अंतरराष्ट्रीय विवाह की मिसाल पेश की है। जिले के ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर में जब नेपाल की मनीषा और जिले के मनोज ने अग्नि के सात फेरे लिए। यह क्षण दो परिवारों के मिलन और दो देशों की सांस्कृतिक एकता का संगम बन गया।
विज्ञापन
नेपाल की मनीषा और पड़ाई के मनोज की कहानी जिले के दुग नाकुरी तहसील के सुंदिल गांव से शुरू हुई। नेपाल के कर्णाली प्रदेश के कालोकोट जिला निवासी पदम बहादुर अपने परिवार के साथ सुंदिल में रहते थे। इस दौरान पड़ाई गांव निवासी मनोज मेहरा से जान-पहचान हुई। वक्त के साथ उनकी पुत्री मनीषा शाही और मनोज के बीच यह परिचय प्रेम में बदला और दोनों ने इस पवित्र बंधन को शादी का नाम देने का निर्णय लिया। विदेशी सरजमीं पर रिश्तों को लेकर ग्रामीण समाज में हिचकिचाहट देखी जाती है लेकिन मनोज और मनीषा के अटूट प्रेम के आगे परिजनों ने खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन