{"_id":"b0ac24eafa38529d64d98c03364c105d","slug":"necessary-instructions-to-the-executing-agencies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्थाओं को दिए आवश्यक निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्थाओं को दिए आवश्यक निर्देश
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने कपकोट तहसील के आपदा प्रभावित विभिन्न हिस्सों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भयूं गुलेर सड़क में हो रहे भूकटाव को देखा और ग्राम विकास अधिकारी को सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष और सीडीओ ने लोनिवि कपकोट को निर्देश दिए कि वह फरसाली वल्ली के चौधार में पुल के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र ठीक कराएं।
विज्ञापन
ताकि वाहनों के आने जाने में कोई परेशानी न हो। एडीबी के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह फरसाली मार्ग के किमी छह पर कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई दीवार को तुरंत ठीक करें।
विज्ञापन
भानी हरसिंग्याबगड़ सड़क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चनोली तोक किमी तीन में 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन के दो पोलों के कभी भी गिरने की आशंका है।
उन्होंने ऊर्जा निगम के ईई को तुरंत कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क का पूर्व में लोनिवि के तत्कालीन ईई ने भी निरीक्षण किया है।
उन्होंने प्रताप सिंह, रमेश सिंह, हर सिंह के मकानों को हुई आंशिक क्षति का जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार को प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।
वहां तहसीलदार मदन सिंह विरोड़िया, राजस्व उप निरीक्षक फरसाली तारा दत्त पाठक, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद पांडे, ग्राम प्रधान फरसाली वल्ली मुुन्नी देवी आदि थे।