फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NCC cadets took out rally

पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता रैली 

Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out rally
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने जागरूकता रैलियां निकाली। कई स्कूूलों में बच्चों की निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। स्कूली बच्चों ने नदियों में सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी बागेश्वर में स्पर्श गंगा बोर्ड उत्तराखंड, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षमित्र किशन मलड़ा ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। रमेश प्रकाश पर्वतीय ने प्रकृति से छेड़छाड़ पर चिंता जताई।
विज्ञापन


वृक्ष प्रेमी मलड़ा को सम्मानित किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी, भीम सिंह कोरंगा, युवा कल्याण अधिकारी शांतिप्रसाद आदि थे। जीआईसी मंडलसेरा में प्रधानाचार्य गणेश चंद्र आर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हुई निबंध प्रतियोगिता में तारा, गणेश धपोला, चंदन थापा, भाषण में विनोद, सोनी, विजय जीते। स्कूल परिसर की सफाई के बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। वृक्षमित्र किशन मलड़ा, कार्यक्रम अधिकारी रामकिशन, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, आनंद पुरी आदि ने सहयोग दिया। जीआईसी कांडा में पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली।

रैली को प्रधानाचार्य गंगा सिंह कार्की ने रवाना किया। स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार जोशी ने छात्रों से रचनात्मक भूमिका निभाने को कहा। कार्यक्रम में संजय सिंह, किशन राम, मनोज पांडे, कमलाकांत थे। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

बच्चों ने पौधरोपण भी किया। रैली में पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, मनमोहन सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी प्रेमप्रकाश कांडपाल, प्रकाश चंद्र पाठक, भूपाल बिष्ट, महेंद्र पाल, कुंदन रैखोला, शंकर गिरी, बहादुर सिंह नेगी आदि थे। वीवीएम मंडलसेरा में बच्चों, शिक्षकों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी प्रवक्ता दयाशंकर नगरकोटी, कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह, गोकुल देव ने किया। बच्चों ने सरयू के किनारे सफाई कर नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

पर्यावरण दिवस पर प्लांक लर्निंग इंस्टीट्यूट में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने स्वच्छता पर जोर दिया। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने पौधरोपण के साथ ही संरक्षण की बात कही। इंस्टीट्यूट के प्रबंधक भुवन फर्स्वाण ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सोच बदलने का आह्वान किया।

निबंध प्रतियोगिता में मनोज गोस्वामी, लता नगरकोटी, नेहा मेहता, संगीता, मयंक, मनोज, पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा फर्स्वाण, रुचि टंगड़िया, भाषण प्रतियोगिता में दीक्षिका धपोला, हिमांशी खेतवाल, भूपेश खेतवाल, गौरव, अंकित धपोला, दीपक मनराल जीते। निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र फर्स्वाण, हेमलता लोहनी ने निभाई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

गरुड़ (बागेश्वर)। जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स ने गरुड़ बाजार में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली में पर्यावरण प्रेमियों ने भी भाग लिया। रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य घनानंद कांडपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीआईसी गरुड़ से शुरू हुई।


रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण जागरूकता के नारे भी लगाए। बच्चों ने हर व्यक्ति से बारिश के मौसम में पौध रोपने को कहा। रैली का नेतृत्व एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी मोहन जोशी ने किया। कॉलेज में पर्यावरण दिवस गोष्ठी हुई। एनसीसी प्रभारी मोहन जोशी ने संचालन किया। गोष्ठी में डीएस पछाई, नंदन सिंह, पीआर विश्वकर्मा आदि ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed