फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NCC cadets informed career counseling

एनसीसी कैडेटों को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी दी

Sun, 01 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 01 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीसी की 81 उत्तराखंड बटालियन के कैडेटों का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार में चल रहा है। कैंप कमांडेंट कर्नल एसके चौहान ने रविवार को कैडेटों को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को मतदान जागरूकता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। 


अधिकारियों ने कैडेटों को ट्रैफिक कंट्रोल आर्गनाइजेशन, वाहन चलाते समय नशे से होने वाली हानियों और इनसे बचने के उपायों के साथ ही विभिन्न कानूनी जानकारियां दी। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने जेएनवी सीमार में सफाई अभियान चलाकर नदी नालों की सफाई की। कैडेटों को कैंप में ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियारों के संबंध में जानकारी दी गई। सायंकालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैंप के संचालन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रकाश सिंह टाकुली, लेफ्टिनेंट  प्रकाश सिंह कालाकोटी, केपी पंत, बीएस मेहता, एसएस जनौटी, मनोज वर्मा, सूबेदार मेजर एमबी साही, डीबी राना, प्रसाद गुरुंग, केवी थापा, दीपक रॉय, तारा दत्त, दिनेश चंद्र, आशीष डोभाल, मोहन चंद्र, गणेश सिंह, कैलाश, मनोज, रमेश पांडे, हीरा, बलवंत, महेश आदि सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed