{"_id":"ff07375ca4a5af7af822098a616a89b7","slug":"navratri-is-a-ramlila-in-kausani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में नवरात्र में होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में नवरात्र में होगी रामलीला
ब्यूरो /अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां परंपरागत रामलीला समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। रामलीला प्रसंगों के साथ ही स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अभिनय के क्षेत्र में आने के इच्छुक लोगों को मंच प्रदान करने की सहमति व्यक्त की गई। छानी ल्वेशाल समाज कल्याण समिति की बैठक में रामलीला समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस साल भी समारोह नवरात्र के मौके पर शुरू होगा। रामलीला मंचन के कार्यक्रम को अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
इसमेें रामलीला प्रसंगों के मंचन के साथ ही स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला अभिनय के लिए रिहर्सल शुरू हो गई।
कई चरित्रों के किरदार प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से भी जो लोग अभिनय करने के इच्छुक हैं, वह रिहर्सल के दौरान यहां आकर प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
रामलीला, सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से नए लोगों को मंच प्रदान करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। वहां श्याम सिंह, नंदन सिंह, पंकज दोसाद, महेश सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह थे।