{"_id":"65b00a652c6c5c4a3b0b6c1d","slug":"navodaya-vidyalayas-pallavi-tops-in-painting-bageshwar-news-c-8-1-hld1014-297932-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चित्रकला में जवाहर नवोदय विद्यालय की पल्लवी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चित्रकला में जवाहर नवोदय विद्यालय की पल्लवी अव्वल
Wed, 24 Jan 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
कौसानी/ गरुड़ ( बागेश्वर)। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्रों में देशभक्ति का भाव जगाने, नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों,उत्तराखंड बोर्ड, नवोदय व केंद्रीय विद्यालयों के कुल 101 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार की पल्लवी ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा में सफलता के लिए दिए गए मंत्रों, विकसित भारत, खेलों में भारत की सफलता, चंद्रयान -3, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी, योगदान व आदित्य एल-1 की सफलता आदि विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। चित्रकला प्रतियोगिता में राइंका कौसानी की सीता ने चतुर्थ, जीआईसी कौलांग की अमृता ने पंचम स्थान पाया। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को प्रमाणपत्र व एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक वितरित की गई। इस मौके पर प्राचार्या सरोज नेगी, दीपक शर्मा, उर्मिला मीणा, पंकज पटियाल, संतोष जायसवाल, रवि कुमार आदि मौजूद थे। संवाद