फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Navodaya Vidyalaya Bahuli wins Sanskrit drama

संस्कृत नाटक के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में नवोदय विद्यालय बहुली अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Bahuli wins Sanskrit drama
जीआईसी बागेश्वर में हुई संस्कृत प्रतियोगिता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से सीईओ कार्यालय सभागार में दो दिवसीय जिला संस्कृत प्रतियोगिता के समापन में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अंतर्गत हुई संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग के समूह गान में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, जीआईसी बागेश्वर, वरिष्ठ वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली,जीआईसी गरुड़, जीजीआईसी बागेश्वर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। संस्कृत नाटक में कनिष्ठ वर्ग में नवोदय विद्यालय बहुली प्रथम, जीआईसी गरुड़ द्वितीय, राजकीय हाईस्कूल करालापालड़ी तृतीय रहा। वरिष्ठ वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, जीआईसी अमस्यारी, जीआईसी बागेश्वर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, इंटर कॉलेज असों, वरिष्ठ वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, जीजीआईसी पुरड़ा, जीआईसी गरुड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। वाद विवाद में कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी पुरड़ा, बागेश्वर, राजकीय हाईस्कूल पंतक्वैराली, वरिष्ठ वर्ग में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़, जीजीआईसी पुरड़ा, गरुड़, संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी पुरड़ा, जीआईसी बागेश्वर, जीआईसी मंडलसेरा, वरिष्ठ वर्ग में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़, जीआईसी चौड़ास्थल, जीजीआईसी पुरड़ा, संस्कृत श्लोकोच्चारण के कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी अमस्यारी, राजकीय हाईस्कूल उतरौड़ा, जीजीआईसी पुरड़ा, वरिष्ठ वर्ग में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़, जीआईसी गरुड़, जीजीआईसी बागेश्वर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत मानवता के निर्माण की भाषा है: कन्हैया
बागेश्वर। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के वित्त अधिकारी कन्हैया राम ने कहा कि संस्कृत में ही हमारी संस्कृति और वैज्ञानिकता छिपी है। संस्कृत मानवता के निर्माण की भाषा है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि कोषागार बागेश्वर के वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती ने भी विचार रखे। इस मौके पर सीओ महेश जोशी, सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ (बेसिक) पदमेंद्र सकलानी, जिला संयोजक दीप जोशी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी ने विचार रखे। डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, जिला संयोजक डॉ. ललित तिवारी ने संचालन किया। वहां जगदीश जोशी, डॉ. माधवानंद भट्ट, डॉ. यशोदा जोशी, डॉ. हेमंत जोशी, दीपा जोशी, ममता जोशी, नीलेश कुमार, बसंत त्रिपाठी, महेश पंत आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed