फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Narega in Bageshwar

डीडीओ ने प्रवासियों को जॉबकार्ड के विपरीत कम रोजगार देने पर जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Narega in Bageshwar
गरुड़/बागेश्वर। डीडीओ केएन तिवारी ने गरुड़ विकासखंड में 414 जॉबकार्ड धारक प्रवासियों में से मात्र 136 लोगों को रोजगार देने पर नाराजगी जताकर दो दिन के भीतर इस्टीमेट तैयार करने के साथ ही रोजगार के इच्छुक सभी प्रवासियों को रोजगार देने के निर्देश दिए। इस्टीमेट बनने तक संबंधितों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीडीओ ने बुधवार को गरुड़ विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा से प्रवासियों को श्रम आधारित रोजगार देने की समीक्षा की। पाया कि 414 नए प्रवासी जिनका नाम उनके परिवार को पूर्व में जारी जॉब कार्ड में जोड़ा गया है। इसके सापेक्ष मात्र 136 लोगों को रोजगार दिया गया। डीडीओ ने कहा कि यह बहुत कम है। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों को चेतावनी दी। कहा कि प्रतिदिन की दैनिक रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की जाएगी। डीडीओ ने बताया कि सभी एस्टीमेट बनकर कार्य शुरू होने तक संबंधितों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा से जल संरक्षण और व्यक्तिगत आजीविका संवर्धन संबंधी कार्य पोल्ट्री शेड, कैटल शेड, गोटरी शेड, फिश पॉन्ड्स का निर्माण कराने को कहा है। कहा है कि यदि प्रगति में सुधार नहीं आता है तो मनरेगा स्टाफ को योजना से पृथक करने की कार्रवाई के साथ ही नियमित स्टाफ, बीडीओ, वीडीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed