फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda, Sunanda sculptures will today honor life

आज होगी नंदा-सुनंदा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 21 Sep 2015 01:18 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 21 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

जिले में नंदा देवी महोत्सव की धूम मची हुई है। पोथिंग गांव से भगवती और लाटू देवता के डंगरियों के ग्राम पंचायत कपकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पुल बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


लोग डंगरियों को कंधे में बैठाकर नारेबाजी के साथ पूजा स्थल पर लाए। उधर बैछमधार और उद्यमस्थल स्थित नंदा देवी के मंदिर पूजार्थियों का सुबह से तांता लगा रहा।
विज्ञापन


नगर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव के लिए कदली वृक्ष के तने से नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण हो चुका है। मूर्तियों की 21 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार अपराह्न ग्राम पंचायत कपकोट के ग्रामीणों ने पोथिंग गांव से भगवती माता के डंगरिया भूपेश दानू और लाटू देवता के डंगरिया पप्पू कन्याल का पुल बाजार पहुंचने पर माल्यार्पण करके स्वागत किया।

 इसके बाद उनकी पूजा स्थल तक ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। लोगों ने डंगरियों के ऊपर जौ, फूलों की वर्षा की। देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया।


 यहां पाती के पौधों से 21 सितंबर की सुबह नंदा सुनंदा की मूर्ति का निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति की नंदा मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed