{"_id":"613e503d8ebc3eb26a4642b5","slug":"nanda-mela-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4377335158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइशखेत में मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइशखेत में मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरु
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में मां नंदा, सुनंदा की मूर्ति बनाते संजय वर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाशइखेत में नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भिटालगांव से लाए कदली वृक्ष से मूर्तियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो दिनों में मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जाएग। 14 सितंबर की सुबह विधिविधान से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों की स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
कोरोना के चलते इस वर्ष नंदा-सुनंदा महोत्सव को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। नुमाइशखेत के रामलीला मंच में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। रविवार से रामलीला कमेटी और नंदा महोत्सव समिति के सदस्यों ने मूर्तियों का निर्माण कार्य शुरू किया। समिति के सदस्य हर वर्ष स्वयं ही मूर्तियां बनाते हैं। सोमवार शाम तक मूर्तियों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शुभारंभ से 16 सितंबर तक भक्तजन मां नंदा और सुनंदा की पूजा अर्चना करेंगे।
शाम से रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को रामलीला मंच से सरयू नदी तक नंदा-सुनंदा का डोला भ्रमण कराया जाएगा। ब्रह्मकपाली शिला के समीप मूर्तियों का विसर्जन कर मां को विदाई दी जाएगी। मूर्ति निर्माण में नवीन साह, भुवन जोशी, अनिल साह, विनोद वर्मा, मुरली, मनोज पांडेय, कौशल उपाध्याय, कंचन साह, हरीश बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिलौना और बागनाथ मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर रहे भक्त
बागेश्वर। नगर के बिलौना और बागनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में सुबह से लेकर शाम तक भक्त भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं। बागनाथ मंदिर में पांच और बिलौना में सात दिनों तक महोत्सव चलेगा। इस दौरान सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती और पूजा की जा रही है। रात के समय भजन-कीर्तनों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा।
बागनाथ गणेश महोत्सव के आयोजक गोरखनाथ गायकवाड़ और बिलौना गणेश महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह घनौला ने बताया कि कोरोना को देखते हुए इस वर्ष महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा है। भव्य आयोजन से पूरी तरह से परहेज किया गया है। दर्शन को आने वाले भक्तों से भी कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।