फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda Mahotsava in Kapkot

खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़ा..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nanda Mahotsava in Kapkot
बागेश्वर के पोथिंग में वाद्ययंत्रों को बजाते वादक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के पोथिंग और लीती में नंदा महोत्सव भव्य चांचरी और धार्मिक अनुष्ठान के साथ नंदा महोत्सव संपन्न हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट के कर्मी में नंदा महोत्सव जारी है।
विज्ञापन

पोथिंग के आदिशक्ति मां नंदा भगवती शक्तिपीठ में नंदा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल और अन्य वाद्ययंत्रों की थाप पर चांचरी गायन किया। खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़ा समेत तमाम बोलों में गाई गई चांचरी का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मंदिर में पूजा के लिए गांव की विवाहित बेटियां भी मायके की आराध्य मां नंदा के धाम में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची हुई थीं। लोगों ने अगले वर्ष फिर मिलने के वादे के साथ मां नंदा विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां नंदा को 500 ग्राम वजनी हजारों पूड़ियों का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद स्वरुप वितरित किया गया। इस अवसर पर पोथिंग में लगे मेले में बागेश्वर, कपकोट के साथ ही बाजपुर, रामपुर, रामनगर से आए व्यापारियों ने दुकानें सजाई। लोगों ने खूब खरीदारी की। बच्चों ने झूले, चरखे आदि का आनंद लिया।

आयोजन में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, सुरेश गढ़िया, विनोद गढ़िया, राम सिंह, हरीश जोशी समेत अनेक लोग शामिल हुए। भूपेश गढ़िया, प्रकाश योगाचार्य, कमलेश गढ़िया, महेश बिष्ट, संतोष बिष्ट आदि ने पूजा संपन्न कराने में योगदान दिया।

बागेश्वर के पोथिंग में नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान चांचरी गायन करतीं महिलाएं। विज्ञप्ति

बागेश्वर के पोथिंग में नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान चांचरी गायन करतीं महिलाएं। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed