फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda Gaura Scheme in Bageshwar

Bageshwar News: समस्या-नया आवेदन प्रारूप बना अड़चन, अब कैसे हासिल करें कन्याधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nanda Gaura Scheme in Bageshwar
शीतल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कन्याओं को सुरक्षित भविष्य और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना नये आवेदन प्रारूप के कारण बालिकाओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नये प्रारूप में मांगे गई जानकारियां उपलब्ध नहीं करा पाने से कई बालिकाओं को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना के नए आवेदन प्रारूप में बिजली-पानी के बिल, सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना में परिवार की स्थिति का प्रमाणपत्र, परिवार के पास मौजूद जमीन का क्षेत्रफल और वर्तमान मूल्य का प्रमाणपत्र, बालिका और उसके माता-पिता के बैंक खातों की पिछले तीन साल की स्टेटमेंट और पेन कार्ड को अन्य दस्तावेजों के साथ अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर गांवों में सरकारी पेयजल योजना नहीं बनी है। किसी गांव में पेयजल योजना है तो कई गरीब परिवारों के पास कनेक्शन नहीं है। ऐसे में पानी का बिल मुहैया कराना बालिकाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जनगणना की प्रतियां भी लोगों के पास नहीं है। ऐसे में जनगणना के आधार पर परिवार की स्थिति की जानकारी बता पाने में भी दिक्कत आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के या तो बैंक खाते खुले नहीं हैं, या एक ही खाता है। ऐसे में माता, पिता और बेटी के बैंक खाते खोलना और पेन कार्ड बनाना भी चुनौती है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए 31 दिसंबर की तिथि तय है। नये प्रारूप में हुए इन बदलावों के कारण कई पात्र बालिकाएं योजना का लाभ हासिल नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने प्रारूप के तहत आवेदन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। गांव में सरकारी पेयजल योजना नहीं होने से पानी का बिल उपलब्ध कराना संभव नहीं है। पुराने प्रारूप के तहत ही आवेदन पत्र जमा कराने की अनुमति मिलनी चाहिए।
शीतल, आवेदन से वंचित छात्रा।
आय प्रमाण पत्र बनाने के बाद भी परिवार की जमीन का क्षेत्रफल और वर्तमान कीमत जैसी जानकारी मांगी जा रही है। आय प्रमाणपत्र में भूमि, नौकरी, कृषि आदि सभी स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी होती है। परिवार के सभी लोगों के खाते और पेन कार्ड का विवरण मांगने से भी दिक्कत हो रही है।
शीला, आवेदन से वंचित छात्रा
आवेदन जमा करने के लिए मात्र एक महीने का समय दिया और नये प्रारूप में कई नई जानकारियां मांगी है। इतने कम समय में जिन्हें पूरा कर पाना संभव नहीं हो रहा है। सरकार को पुराने प्रारूप के तहत ही आवेदन कराने चाहिए।

रितिका आर्या, आवेदन से वंचित छात्रा
पुराने प्रारूप से अब तक 1274 आवेदन जमा हुए हैं। नये प्रारूप में मांगी गई जानकारी आवेदनकर्ता उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। आवेदन का नया प्रारूप अड़चन पैदा कर रहा है लेकिन शासन से नये प्रारूप में ही आवेदन जमा करने का आदेश मिला है।
अनुलेखा बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed