{"_id":"59a59cf84f1c1b4a738b456b","slug":"nanda-devi-festival-in-kapkot-with-bhandare","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे के साथ कपकोट में नंदा देवी महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे के साथ कपकोट में नंदा देवी महोत्सव संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कपकोट में तीन दिन से चल रहा नंदा देवी महोत्सव मंगलवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर, बागेश्वर में मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कपकोट गांव स्थित गोलू के मंदिर में लाटू देवता के डंगरिया ने नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद नंदा देवी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इसके बाद पूूजा अर्चना हुई और दोपहर में भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी भीम सिंह दानू, खुशहाल सिंह कन्याल ने प्रसाद वितरण किया। कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने महोत्सव के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। वहां चंद्र सिंह कपकोटी, राजेंद्र, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
उधर, बागेश्वर में नुमाइश मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव जारी है। मंगलवार को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित गोकुलानंद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की।
मुख्य यजमान पूूरन पालनी थे। एक सितंबर को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेश पंत, पुनीत साह, अंकुर उपाध्याय, नवीन साह, संजय वर्मा, विनोद वर्मा, उमेश लाल साह, नवीन साह, कंचन साह, नीरज उपाध्याय, भुवन जोशी, हेमंत साह आदि थे।