फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   My husband and father were falsely implicated

मेरे पति और ससुर को गलत फंसाया गया 

Thu, 13 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
My husband and father were falsely implicated
बागेश्वर में मीडिया से बातचीत करती शिक्षक की पत्नी व पीयूसीएल के प्रदेश उपाध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 भेटा गांव में हुई दलित हत्या में सह आरोपी बनाए गए शिक्षक आनंद कर्नाटक की पत्नी ने पति और ससुर को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में उनके पति आनंद कर्नाटक और वृद्ध ससुर घनश्याम कर्नाटक को गलत फंसाया गया है। 
परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से बागेश्वर पहुंची शिक्षक आनंद कर्नाटक की पत्नी लता कर्नाटक ने बताया कि घटना के समय उसके पति स्कूल से आने के बाद घर में भोजन बना रहे थे, जबकि ससुर नवरात्र होने के चलते गांव के समीप स्थित मंदिर में थे। उन्होंने घटना स्थल पर नहीं होने के बावजूद उनको आरोपी बनाना गलत है। पब्लिक यूनियन ऑफ सिविल लायबिलिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एनबी भट्ट ने कहा कि सोहन राम की जघन्य हत्या पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। हत्यारा पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को राहत व न्याय मिलना चाहिए। परंतु बेकसूर लोगों को फंसाना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को विभिन्न संगठनों की ओर से नगर में निकाली गई रैैली में शिक्षकों की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का राजनीतिकरण करना समाज हित में ठीक नहीं है। कहा कि पीयूसीएल अपनी ओर से भी पूरे मामले की जांच कर रहा है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed