फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mushroom growers also got hope for sale

मशरूम उत्पादकों को भी बिक्री की आस जगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mushroom growers also got hope for sale
बागेश्वर। कोविड कर्फ्यू में सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने की छूट मिलने के बाद जिले के मशरूम उत्पादकों को मशरूम बिकने की कुछ आस जगी है। मशरूम उत्पादक मशरूम की पैकिंग करने लगे हैं। मशरूम न बिकने के कारण मशरूम उत्पादकों ने मशरूम की बड़ियां और अचार बनाना शुरू कर दिया था। बाजार को राहत मिलती रहे तो मशरूम उत्पादकों की परेशानी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कपकोट विकासखंड के लीती, शामा, दुलम समेत तमाम गांवो में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी सहयोग से मशरूम का बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाता है। यह लोग स्थानीय बाजार के साथ ही कपकोट, बागेश्वर में मशरूम की बिक्री करते थे। पिछले वर्ष मशरूम उत्पादकों पर लॉकडाउन की मार पड़ी। इस बार कोविड कर्फ्यू ने मशरूम उत्पादकों की कमर तोड़ कर रख दी।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू में कुछ ढील मिलने से मशरूम उत्पादकों को भी कुछ आय होने की उम्मीद है। लीती क्षेत्र की प्रमुख मशरूम उत्पादक धना कोरंगा ने बताया कि इस समय लीती, शामा क्षेत्र में चार क्विंटल तक मशरूम उपलब्ध है। कोविड कर्फ्यू के कारण मशरूम की बिक्री प्रभावित होने पर बड़ियां बनानी पड़ी। अब सप्ताह में तीन दिन मशरूम की बिक्री की आस है। मंदी को देखते हुए मशरूम की कीमत भी ढाई से घटाकर दो सौ रुपया किलो कर दी है। कपकोट के साथ ही बागेश्वर के बाजार में मशरूम बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed