फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Museum built, still waiting to see the statues

Bageshwar News: संग्रहालय बना, मूर्तियों के दीदार के लिए अब भी इंतजार

Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Museum built, still waiting to see the statues
बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर परिसर में 66.9 लाख रुपये की लागत से बना संग्रहालय तैयार होने के बावजूद अभी तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नहीं खुला है। भवन पूरी तरह तैयार है लेकिन लोकार्पण और पुरातत्व विभाग को हस्तांतरण की प्रतीक्षा में प्राचीन मूर्तियां आम जन से दूर हैं।
विज्ञापन


ईई संजय भारती ने बताया कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और विभाग की ओर से अब इसे पुरातत्व विभाग को हस्तांतरित करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, संग्रहालय के ताले नहीं खुलेंगे। संग्रहालय में आठवीं से 10वीं शताब्दी की लगभग 90 प्राचीन मूर्तियां और शिलालेख रखे गए हैं। ये मूर्तियां पहले मंदिर के एक बंद कमरे में असुरक्षित थीं, अब सुरक्षित पॉलीकार्बोनेट बॉक्स में हैं। संग्रहालय के संचालन में देरी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed