{"_id":"5d641c278ebc3e01557e51f3","slug":"munshyari-won-the-football-match-bageshwar-news-hld354290559","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश के गोल से जीता मुनस्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश के गोल से जीता मुनस्यारी
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रांतीय फुटबॉल मैच खेलने के लिए तैयार टीमें।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खेल निदेशालय की ओर से नुमाइशखेत मैदान में पुरुषों की प्रांतीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता के मुनस्यारी और रामनगर की टीमें विजयी रहीं। जबकि, हल्द्वानी और पौड़ी के बीच मैच ड्रा रहा।
सोमवार को विधायक चंदन रामदास और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने खेल का शुभारंभ किया। दिन का पहला मैच रामनगर और चमोली के बीच खेला गया। चमोली के संदीप नेगी ने मैच का पहला गोल दागा। इसके जवाब में रामनगर के पीयूष सती और पवन नेगी ने गोल दागकर टीम को 2-1 जीत दिलाई।
हरिद्वार और मुनस्यारी के मध्य हुए दूसरे मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। अंतिम क्षणों में मुनस्यारी के कैलाश लसपाल ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 जिताया। स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी और पौड़ी के तीसरे मैच में पौड़ी के शुभम भोटिया ने दो गोल दागे जबकि हल्द्वानी के वीरेंद्र थापा, रितिक चंद्र ने गोल कर मैच को ड्रॉ कर दिया।
विज्ञापन
वीरेंद्र बिष्ट, तनवीर अहमद, विजय रावत, राकेश रावत, शिवा चौधरी, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया मुख्य रेफरी रहे। उमेश खत्री ऑब्जर्वर रहे।जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, जुबैद हसन, भूपेंद्र तिवारी, धीरज पांडे, डॉ. तेजल पटेल, डॉ. बीसी तिवारी आदि थे। इसमें देहरादून, गोपेश्वर चमोली, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, रानीखेत, बागेश्वर, रानीखेत की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।