{"_id":"636bef5e4ee172154534f8bd","slug":"mumbai-beats-mp-bageshwar-news-hld481474672","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ने मध्य प्रदेश को 6-1 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई ने मध्य प्रदेश को 6-1 से दी मात
विज्ञापन
बागेश्वर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते एमपी और मुंबई के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएनएफसी मुंबई और सुहागपुर मध्यप्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई की टीम ने एकतरफा मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम को 6-1 के गोल से हराया।
मैच में मुंबई की ओर से घाना और कैमरून देश के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। कैमरून मूल के केमिनॉल और घाना के कैमरुल ओल्ड ने अपनी टीम की ओर से शानदार खेल दिखाते हुए दो-दो गोल दागे। टीम की ओर से असीम भरुवा ने भी दो गोल दागे। लगातार हो रहे गोलों के दबाव में मध्य प्रदेश की टीम का खेल बिखर गया। टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल विजेंद्र ने दागा। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ संजय सिंह ने किया।
क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाटी क्लब दिल्ली और सुहागपुर मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। आयोजन में एसएएस जीना परिसर अल्मोड़ा के क्रीड़ाधिकारी और कोच लियाकत अली, राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी श्वेता वर्मा और एकता बिष्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतोष ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेल चुके अकरम खान ने भी शिकरत की। वहां पर विशिष्ट अतिथि मनोज बचखेती, क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी, राजेंद्र प्रसाद साह, आकाश कुमार, महेश पंत आदि थे।