{"_id":"58d55c224f1c1be6211a2fdb","slug":"multicultural-cultural-students-shuffled-the-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज कपकोट के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। डिग्री कालेज कपकोट के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत नृत्य समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समारोह में मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने छात्र-छात्राओं से मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने किया। उन्होंने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का है। आगे बढ़ने के लिए छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान देना होगा। एक अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर दूरभाष पर विधायक बलवंत भौर्याल ने कालेज का भवन शीघ्र बनवाने, स्वीकृत विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती करने और एक बड़ा सा जनरेटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने भी विचार रखे। प्राचार्य डा. केके पंत ने अतिथियों का स्वागत कर कालेज की वार्षिक आख्या पेश की। एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष कमल शाही ने विचार रखे। समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की। उन्होंने मुस्करा रही है जमीन गुनगुना रही है..., भूमि का भूम्याल हे देवा...नैतनी परूली ताझुमा झुम..., समेत अनेक कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुन्ना जोशी ने किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ग्राम प्रधान भुवन शाही, छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा, डा. नीता साह, रोशन गढ़िया, सूरज मेहरा आदि थे।