{"_id":"5c7438fdbdec2211b70608ed","slug":"mp-kaushari-undertook-the-foundation-stone-of-ujwala-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कोश्यारी ने किया उज्ज्वला भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कोश्यारी ने किया उज्ज्वला भवन का शिलान्यास
Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
उज्जवला भवन के निर्माण को भूमिपूजन करते पूर्व सीएम कोश्यारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से खाईबगड़ में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे उज्ज्वला भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को रहने खाने की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था नगर पंचायत को भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
कोश्यारी ने कहा इस भवन के बनने से पिंडारी, सुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियरों समेत अन्य दर्शनीय स्थलों में पर्यटन उद्यम को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लोग यहां गोष्ठी और सेमिनार भी कर सकेेंगे। उन्होंने भवन के लिए बजट स्वीकृत करने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया। कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा भवन के बनने से हर किसी को फायदा होगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट व संचालन दयाल ऐठानी और भुवन शाही ने किया। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, भाजपा जिला महामंत्री सुरेश खेतवाल, भाजपा नेता सुरेश गढिय़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, गोविंद ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, गीता ऐठानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर बागेश्वर में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा और पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4628.95 लाख रुपये से निर्मित 10 सड़कों का लोकार्पण और 1844.11 लाख की लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास भी किया। इस योजना में सोराग मोटर मार्ग, काफली कमेड़ा, बडीपन्याली, बैडामझेड़ा, भनार लाथी, नामतीचेटाबगड़, बिलौना से पगना मोटर मार्ग, बालीघाट दोफाड़ से खुलदौडी, बनलेख से तिरमोली, रावतसेरा, झारकोट, जुनायल, कमेडी भैसूड़ी मोटरमार्ग एवं खाती गांव से देवतोली पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अटल आयुष्मान योजना के तहत छह लोगों को ग्रीन कार्ड बांटे, 10 उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे।