फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MP Kaushari Sahastradhara on foot

सांसद कोश्यारी सहस्रधारा की पैदल यात्रा पर 

Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
MP Kaushari Sahastradhara on foot
सहस्रधारा की यात्रा पर जाते पूर्व सीएम। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी बुधवार सुबह सहस्रधारा की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। सरयू घाटी के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कोश्यारी ने कहा कि पतित पावनी मां सरयू का पुराणों में खास वर्णन है। सरमूल को धार्मिक पर्यटन के लिए विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अयोध्या तक विभिन्न नामों से जानी जाने वाली असली सरयू यही है।  

विज्ञापन


बुधवार सुबह पूर्व सीएम कोश्यारी वन विश्राम भवन से कार से रीठाबगड़, दुलम और बांसे होते भद्रतुंगा पहुंचे। सभी जगह ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भद्रतुंगा में महंत देवानंद दास से आशीर्वाद लेक वह सहस्रधारा की पैदल यात्रा पर निकले।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में कोश्यारी ने कहा कि सरयू नदी का इतिहास हमारी महान संस्कृति से जुड़ा है। इस क्षेत्र का विकास जरूरी है। उन्होंने साथ में चल रहे अधिकारियों को सहस्रधारा और सरमूल क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए, ताकि सीएम और संस्कृति मंत्रालय से बात की जा सके। इस दौरान विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, सुरेश गढ़िया, दयाल कुमल्टा, भगवत कोरंगा, बबलू ऐठानी, सुंदर देव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहस्रधारा की यात्रा पर जाने वाले कोश्यारी पहले नेता 
बागेश्वर। सहस्रधारा की यात्रा पर जाने वाले भगत सिंह कोश्यारी पहले नेता हैं। कोश्यारी का जनेऊ संस्कार भी इसी महान तीर्थ पर हुआ था। भद्रतुंगा से करीब नौ किमी दूर सहस्रधारा तक आने जाने के लिए सरयू को कम से कम 16 जगह आर-पार करना पड़ता है। इस बार विधायक बलवंत भौर्याल ने अपनी निधि से सरयू लकड़ी के करीब 16 अस्थाई लकड़ी के पुलों का निर्माण किया है। वहां जाने के पैदल रास्ता भी बनाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed