{"_id":"57f7ee954f1c1b526a26fa72","slug":"mp-distributed-gas-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना के तहत केंद्रीय मंत्री ने बांटे गैस चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना के तहत केंद्रीय मंत्री ने बांटे गैस चूल्हे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने बांटे गैस कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। उज्ज्वला योजना के तहत केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कांडा में 20 महिलाओं को गैस चूल्हे देकर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान में इस योजना का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
कांडा में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के हितों ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने लोगों को केंद्र की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गैस प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के सभी पात्रों को योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख मनोहर आर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, सांसद प्रतिनिधि कुंदन सिंह परिहार, ललिता कांडपाल, गिरीश, नवीन आर्या, भूपाल सिंह, सुंदर गढ़िया, भगवान सिंह, गुसांई धपोला, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन