{"_id":"14379b94085842255dff8707869130a7","slug":"moving-primary-school-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल में चल रहा महाविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल में चल रहा महाविद्यालय
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में भवन का निर्माण करने की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यहां प्रभारी डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि गरुड़ में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को नौ साल हो गए हैं, लेकिन भवन नहीं बना है।
विज्ञापन
यह महाविद्यालय एक प्राथमिक स्कूल के भवन में चल रहा है। बारिश के मौसम में भवन में पानी भर जाने के कारण पढ़ाई नहीं हो पाती। स्थानीय लोगों ने भूमि चयन की मांग कई बार की, लेकिन कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि भवन निर्माण की दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आदर्श कठायत, हरीश मेहरा, मनमोहन भाकुनी, अंकित ऐठानी, पूूजा कोरंगा, दीपक कोश्यारी, बृजेश बोरा, नीमा भट्ट, सुमन भरड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन