{"_id":"5988b8dc4f1c1be2658b458a","slug":"mother-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी, नाले में बहे दो लोग नहीं मिल सके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी, नाले में बहे दो लोग नहीं मिल सके
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के बहने से मां बेहोश
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सरयू किनारे रविवार को नहाते समय बहे युवक और ढोला गांव के नाले में चार दिन पहले बहा छात्र सोमवार को भी नहीं मिल सका। इससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने दोनों की ढूंढखोज जारी रखी। बागेश्वर के सैंज निवासी मनोज (26) पुत्र बिहारी लाल रविवार को ढाई बजे हनुमान मंदिर के पास सरयू नदी किनारे नहा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह तेज लहरों की चपेट में आने से बह गया। युवक ढूंढखोज के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान सोमवार को भी रेस्क्यू में जुटे रहे। बिलौना गांव से काफी आगे तक ढूंढखोज की गई। उधर कांडा गधेरे में बहे तहसील के ढोलागांव निवासी छात्र मनीष कुमार का सोमवार को चौथे दिन भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों और मनीष के परिजनों ने गधेरे में दूर तक खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मनीष की मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के सदमे में उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरियाल ने पीड़िता के घर जाकर उसका उपचार किया और आवश्यक दवाएं दीं।
विज्ञापन