फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   more than five crore Online business in bageshwar

ऑनलाइन कारोबार पांच करोड़ के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
more than five crore Online business  in bageshwar
more than five crore Online business in bageshwar
बागेश्वर। इस वर्ष दिवाली पर्व पर उत्पादों की जमकर ऑनलाइन खरीदारी हुई है। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग साइट के माध्यम से दिवाली और उससे पहले करीब 26 हजार उत्पादों की खरीद की। इनमें अधिकांश इलेक्ट्रानिक उत्पाद हैं। करीब 4-5 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिजिटलीकरण के बढ़ते चलन के साथ ही ऑनलाइन खरीदारी काफी बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब दोगुना उत्पादों की डिलीवरी हुई है। दिवाली के अवसर पर बागेश्वर, कपकोट और कौसानी के लोगों ने अमेजॉन, डेलीबेरी, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, स्नैपडील आदि कंपनियों की वेबसाइट से जमकर शॉपिंग की। संवाद
विज्ञापन

कहां से कितने उत्पाद खरीदे
अमेजॉन - 6.5 हजार
डेलीबेरी - 7.5 हजार
मिंत्रा - 2.5 हजार
फ्लिपकार्ट - 2.5 हजार
स्नैपडील - 1.5 हजार
अन्य कंपनियां - 5 हजार
नोट : आंकड़े डिलीवरी पर आधारित हैं।
ज्यादा पसंद किए गए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
ऑनलाइन शॉपिंग से लोगों ने इलेक्ट्रानिक उत्पादों को ज्यादा पसंद किया। इसके अलावा खाने-पीने का सामान, किचन का सामान और कपड़ों की खरीदारी हुई। तमाम इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता भी सामान ऑनलाइन मंगा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या मोबाइल फोन विक्रेताओं की है। ऑनलाइन साइट पर सस्ता फोन मिलने से विक्रेताओं को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर कैश ऑन डिलीवरी से करीब दस लाख रुपये के सामान की खरीदारी हुई है। शेष सामान की पेमेंट शॉपिंग साइट पर बुकिंग के दौरान ऑनलाइन हो गई थी। त्योहारों का सीजन शुरू होने के बाद कपकोट और कौसानी में भी सामानों की डिलीवरी हुई है। इन क्षेत्रों में प्रतिदिन चालीस से पचास पैकेट की डिलीवरी हुई। - वीरेंद्र सिंह गढ़िया, स्टेशन मैनेजर, अमेजॉन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed