{"_id":"5f1c75638ebc3e9fad599a4c","slug":"more-samples-should-be-investigated-cm-bageshwar-news-hld3910530119","type":"story","status":"publish","title_hn":"धिक से अधिक सैंपल लेकर टेस्ट किए जाएं- सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धिक से अधिक सैंपल लेकर टेस्ट किए जाएं- सीएम
विज्ञापन
बागेश्वर में मुख्यमंत्री की वीसी से जुड़ीं डीएम रंजना राजगुरु और अन्य अधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इसके उपचार के लिए की जा ही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए। सैंपल जांच के लिए सरकारी लैबों के साथ-साथ चिन्हित प्राइवेट लैबों में भी भेजे जाएं। बरसात के मौसम में सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई निरंतर बनी रहे । इसके लिए जिलाधिकारी ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि मार्ग बंद होने पर कोई दिक्कत न हो।
सीएम ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखें। बाहर से आने वाले लोगों का डाटा अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए। सीएम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए आपदा मित्रों का सहयोग लेने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने, भ्रमित खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार में लगे फ्रंट लाइन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
वीसी में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि वर्तमान समय मे जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक 3090 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 144 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
200 लोगों की ट्रुूनेट मशीन से कोरोना जांच की गई है, जिनमें सभी के सैंपल निगेटिव आए हैं। डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में 25 बैड हैं। सभी बैडों में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटरों में भी पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा अस्पताल में 70 बैडों में निरंतर ऑक्सीजन व्यवस्था पाइप लार्इन के माध्यम से कराये जाने के लिए टेंडर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर लिया जाएगा।