{"_id":"614f6f9b8ebc3e0bbe4f63b6","slug":"more-people-will-join-congress-bageshwar-news-hld4392825134","type":"story","status":"publish","title_hn":"काग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जोड़ेगी 10 हजार नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जोड़ेगी 10 हजार नए सदस्य
विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष पाठक।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस के सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा है कि पहाड़ के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। भंडारी और जिला प्रभारी मयूख महर ने केंद्र और राज्य की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुई सदस्यता अभियान समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि कांग्रेसजनों को ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। जिला प्रभारी मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को मिला अपार जन समर्थन बताता है कि लोग भाजपा की सरकार से आजिज आ गए हैं। सह प्रभारी गंगा पंचोली, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। वहां पर प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन लाल टम्टा, रंजीत दास, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, भैरव नाथ टम्टा, गोपाल सिंह धपोला, पूजा आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल आदि थे।
कपकोट में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
कपकोट (बागेश्वर)। यूथ काग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में कपकोट में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। कवींद्र कोरंगा को जिला सचिव, नीमा बिष्ट को नगर अध्यक्ष, लोकेश टाकुली को सरयू घाटी का अध्यक्ष, मुकेश गढ़िया को उपाध्यक्ष, सूरज कुमार को महासचिव, देव बड़ती को रेवती घाटी का अध्यक्ष, प्रवीण कोरंगा को रामगंगा घाटी का अध्यक्ष, हरीश कोरंगा को उपाध्यक्ष, दीपक कोरंगा को महासचिव, मुकेश कोरंगा को सचिव, भूपेंद्र कोरंगा को विधानसभा क्षेत्र प्रवक्ता, दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष, बलवंत कोरंगा को महासचिव, गौरव गड़िया को विधानसभा क्षेत्र का सोशल मीडिया उपाध्यक्ष, बसंत साह को विधानसभा क्षेत्र सचिव सोशल मीडिया, हिमाशु कोरंगा को अध्यक्ष सोशल मीडिया रामगंगा घाटी की जिम्मेदारी दी गई। वहां पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष जीवन पांडेय, जिला प्रवक्ता दीपक कोहली, कमलेश गड़िया, पूजा तिरुवा, हेमा शाही आदि थे।