{"_id":"5a5f87cf4f1c1b62268b4e30","slug":"mohana-mohana-myar-dil-ma-basi-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहना मोहना म्यर दिल में बसी गो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहना मोहना म्यर दिल में बसी गो...
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
गीत गाती माया उपाध्याय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरायणी मेले के मंगलवार की रात स्टार गायिका माया उपाध्याय और उनकी टीम के नाम रही। माया के गीत मोहना मोहना म्यर दिल में बसी गो...क्या गया दर्शक भी अपनी जगह ठुमके लगाने को मजबूर हो गए। हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट और अनिल भटनागर ने अपनी मन मोहक प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक खूब गुुदगुदाया।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले के मुख्य मंच में स्टार गायिका माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी झील में लूण पिस सिल में..., नंद किशोर पांडे ने ना ना ना ना नारे, चलो वसंत आयो रे..., सोनू पेटशाली ने मेरो पहाड़ा आया मुनस्यारा..., राकेश कनवाल ने पहाड़ की च्येलि ले कभैं निखाया..., फूल फली वसंत ऐगो... गाया। टीम में शामिल हितेश जोशी, विकास जोशी, महेंद्र और अमन ने भी गीतों का गायन किया। टीम में शामिल हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट और भटनागर ने अपनी मन मोहक कलाओं से खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
वहां नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी हेड सुमित मेहता, भुवन कांडपाल, पंकज पांडे, जगदीश जोशी, संजय साह, नागेश्वरी जोशी, रघुवीर दफौटी, कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय और ललित तिवारी समेत मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। मंच पर दिन में स्थानीय स्कूलों के बच्चों, लोक कलाकारों और सूचना और संस्कृति विभाग के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन