मोहना मैके छू तेरी रटना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला समिति की ओर से यहां आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने अपनी मन मोहक प्रस्तुति दी। शिशु मंदिर जूहा भराड़ी के प्रांगण में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृृंखला मंगलवार को भी जारी रही। मंच पर जीजीआईसी ऐठान की छात्राओं ने चंदरा रात खुली सपना मेेेरी सपना टूटा..., इंका कपकोट के बच्चों ने मोहना मैंकेें छू तेरी रटना..., सशिमं भराड़ी के बच्चों ने तेरो मेरो साथ छयौ पैलो जनम मा.., विवेकानंद इंका हिचौड़ी के बच्चों ने हाथ में रूंछ तेरो रेशमी रूमाला..., सांस्कृतिक कला मंच कर्मी के कलाकारों ने भूमि को भूमियाला दैणा हो जाया..., सशिमं देवलचौंरा, मां उमा हाइस्कूल के बच्चों ने अनेक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरीश चंद्र मिश्र और हडसन ऐठानी ने किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सशिमं जूहा कि प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, प्रकाश जोशी, गोविंद कपकोटी, सभासद दीपा तिरूवा, शिव महेश जोशी, एसआइ गोपाल राम आदि थे।