{"_id":"59dcfc464f1c1b59678b51e1","slug":"mlas-came-forward-to-settle-garuda-s-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ के कूड़ा निस्तारण के लिए विधायक आगे आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ के कूड़ा निस्तारण के लिए विधायक आगे आए
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में गोलू बाजार में गिराया गया कूड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ बाजार के कूड़े की विकराल समस्या से निपटने के लिए विधायक चंदन दास और जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने नगर सहित ब्लॉक के 106 ग्राम पंचायतों को कूड़ा मुक्त करने की शुरुआत की है। कौसानी और मेलाडुंगरी में सौ कूड़ेदान लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसके अलावा विधायक अपनी निधि से वाहन क्रय करेंगे जबकि जिपं सदस्य ने कूड़ा निस्तारण के लिए 3-4 जगह जमीन जमीन चयनित कर ली है। कोशिशें सफल रहीं तो ब्लॉक की 106 ग्राम पंचायतें जल्द ही स्वच्छ नजर आएंगी।
विज्ञापन
गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण की समस्या 15 साल पुरानी है। बाजार के दुकान मालिकों ने अपनी दुकानें 2500 से 10 हजार रुपये प्रति माह तक में किराये पर दी हैं। इनमें से महज पांच फीसदी दुकानदारों ने ही दुकान के सामने कूड़ेदान रखे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में गरुड़ बाजार के व्यापारियों ने कई बार आंदोलन किए।
विज्ञापन
प्रशासन कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक भूमि का चयन नहीं कर सका है। व्यापार संघ अपने संसाधनों से गोलू बाजार में गरुड़ गंगा के किनारे सालों से कूड़ा गिराते आ रहा है। कूड़े से नदी भी प्रदूषित हो रही है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चयन करने में जिला प्रशासन के फेल होने पर अब क्षेत्रीय विधायक चंदन दास और जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट आगे आए हैं।
विधायक ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि गरुड़ बाजार सहित ब्लॉक के 106 ग्राम पंचायतें शीघ्र कूड़ा मुक्त होंगी। जिपं सदस्य ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए विधायक निधि के धन से वाहन क्रय करने के साथ ही उन्होंने और विधायक ने तीन-चार जगह जमीन भी चयनित कर ली है। ग्रामीण जमीन देने को तैयार है। 14वें वित्त की धनराशि से हर ग्राम पंचायत में कूड़ेदान बनेंगे। कौसानी और मेलाडुंगरी में कुछ ही दिनों में सौ कूड़ेदान लगने जा रहे है।
प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए कई जगह जमीन देखी। जब-जब जमीन देखी चिन्हित जगह के आसपास के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। भूमि के चयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है।
- रंजना, डीएम, बागेश्वर।