फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA's Wharf saw Bageshwar

एमएलए ने देखे बागेश्वर के घाट

Mon, 20 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 20 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLA's Wharf saw Bageshwar
विधायक ने देखे बागेश्वर के घाट - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने रविवार को सरयू नदी किनारे नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता में कमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्य सही नहीं होने पर इसकी जांच कराने की बात कही। 

विज्ञापन


पिछले दिनों नुमाइसखेत की महिलाओं ने सरयू नदी के किनारे बन रहे घाटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पालिकाध्यक्ष का घेराव किया था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से भी की गई थी। रविवार को विधायक ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर इस घाट में आरती होती है। इस तरह के घाटों के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं होगी। महिलाओं ने बागनाथ मंदिर के पास बने घाटों की तरह इन घाटों का निर्माण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने घाटों के निरीक्षण के बाद गुणवत्ता में कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो जांच कराई जाएगी। इस दौरान माया साह, पुष्पा तिवारी, देवकी देेवी, पार्वती उपाध्याय, गीता उपाध्याय, जीवंती कांडपाल आदि महिलाएं थीं। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed