फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA Fund in Kapkot

विधायक ने ग्राम पंचायातों के विकास के लिए धनराशि अवमुक्त की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
MLA Fund in Kapkot
बागेश्वर (कपकोट)। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यदायी संस्था के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए राशि अवमुक्त की है। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 19.60 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। विधायक ने बताया कि इस राशि से बास्ती, भनार तोक में पेयजल समस्या को दूर करने, आपदा से क्षतिग्रस्त मकान सुधारने, नरगड़ा, फरसाली, सक्यूड़ा में जन मिलन केंद्र निर्माण, इंटर कॉलेज सौंग में पेयजल योजना बनाने, जयखेत में टिनशेड निर्माण, प्राइमरी स्कूल माजखेत में दीवार निर्माण, भयूं में एक्वागार्ड लगाने, कुल देवी मंदिर फुरमुला का सौंदर्यीकरण, कोटगाड़ी परिसर सौंदर्यीकरण आदि कार्यों के लिए अवमुक्त कराई गई है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार विकास कार्यों के लिए राशि अवमुक्त कराने की बात कही है। विधायक निधि से ग्राम पंचायतों के लिए राशि अवमुक्त कराने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed