फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA arrived Kapkot

कपकोट में 20 विकलांगों के बने प्रमाण पत्र

Tue, 16 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 16 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
MLA arrived Kapkot

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 विकलांगों के अंगों का परीक्षण कर उनके सर्टिफिकेट बनाए। इनमें हड्डी के 16, चार लाभार्थी आंखों के शामिल थे। नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों के रोगियों का परीक्षण कर मोतियाबिंद के 13 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया।

विज्ञापन


 शुभारंभ करने के बाद विधायक ललित फर्स्वाण ने पात्र लोगों को सर्टिफिकेट सौंपे। विधायक ने एसबीआई की स्थानीय शाखा से मिले चार ह्वील चेयर में से तीन विकलांगों को बांटे जबकि एक अस्पताल को दिया। चार स्ट्रेचर में से दो तहसील को और दो अस्पताल को भेंट किए।
विज्ञापन


वहां डिप्टी सीएमओ केके सिंह, एसके सक्सेना, समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, फार्मेसिस्ट राजेंद्र कपकोटी, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिमन गढ़िया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, विधायक प्रतिनिधि चामू देवली, दीपक गढ़िया, प्रवीण दानू, भूपेंद्र कुमार, नरेंद्र दानू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed