फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mission Health launched

मिशन आरोग्य का शुभारंभ

Tue, 29 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 29 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से टीकाकरण के लिए यहां मिशन आरोग्य का नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोई भी गर्भवती महिला, बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन


 मिशन का लक्ष्य शीघ्र हासिल करने के लिए टीम भावना से काम करने को कहा। जिला अस्पताल में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सजग है। खुद मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त होने से राज्य में कुपोषण भी शून्य हो जाएगा। सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने एएनएम से कहा कि वह आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से अपने-अपने क्षेत्रों में सजगता के साथ सर्वेक्षण कर टीकाकरण से छूटी गर्भवती माता और दो वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बाद मिशन आरोग्य संचालित होगा। सर्वे रिपोर्ट बीडीओ के माध्यम से उनके कार्यालय को शीघ्र भेजी जाए। कार्यक्रम का मूल्यांकन विश्व स्वास्थ्य संगठन और विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके सिंह ने कहा कि महीने के अंतिम तीन दिवसों पर मिशन आरोग्य संचालित होगा।

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खेमपाल ने विश्व हृदय दिवस के मौके पर बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फलों का अधिक सेवन करें। कार्यक्रम संचालन अनूप कांडपाल ने किया।


यहां सीएमएस डॉ. बीएस सामंत, डॉ. खेमपाल, डॉ. गायत्री पांगती, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. मिथिलेश रस्तोगी, मनोज पुरोहित, देवेंद्र मुस्यूनी, भूपेश उपाध्याय, विजय कुमार, नीरू साह, गिरीश पाठक, आशा फेसिलिटेटर आशा कार्यकत्री, एएनमए, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed