{"_id":"60a00ffb8ebc3ed7022b7f46","slug":"mission-hausala-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4244736160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर पुलिस का मिशन हौसला बढ़ा रहा लोगों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर पुलिस का मिशन हौसला बढ़ा रहा लोगों का हौसला
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस का मिशन हौसला लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है। जिले की पुलिस कोरोना काल में लोगों की भरपूर मदद कर रही है। जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने के साथ ही अन्य मदद कर रही है।
इसी क्रम में कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल ने राशन न होने की सूचना पर उतरौड़ा, पनौरा में 26 परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाई। पुलिस ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
किसी भी प्रकार की समस्या या गांव में लोगों को बुखार, खांसी आदि की समस्या होने पर पुलिस के कोविड कंट्रोल रूम नंबर 9411112983 या थाने के नंबर 05963 253387, हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
इसी क्रम में झिरौली के थाना प्रभारी जीवन सिंह चुुफाल ने कोविड नियंत्रण के लिए ग्राम खौलसीर का भ्रमण किया। थाना प्रभारी ने गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला ललिता पांडेय आदि ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करने, आपस में दूरी रखने, हमेशा फेस मास्क का प्रयोग करने, हाथों को कई बार धोने/सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई। लोगों को फेस मास्क भी बांटे। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की।