{"_id":"5755ab9d4f1c1be6209c53b2","slug":"missing-child-found-dead-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता बच्चे का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता बच्चे का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व बकरियां लेने जंगल गए वैशानी गांव के 11 वर्षीय कमलेश का शव बरामद हो गया है। गधेरे में पड़े शव को ग्रामीणों ने पालतू कुत्तों की मदद से ढूंढा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक कपकोट के वैशानी गांव निवासी पदम राम का बेटा कमलेश कुमार चार जून को दोपहर करीब तीन बजे बकरियों को लेने जंगल गया था और तभी से लापता था। परिजनों ने उसकी खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पालतू कुत्तों के साथ जंगल में उसकी खोज की। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पालतू कुत्तों की मदद से गधेरे में पड़े कमलेश के शव को ढूंढ लिया। बालक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण देवराम, दीवान सिंह, डुंगर राम, मनोज, हरीश, गोपाल, दीवान राम और सामाजिक कार्यकर्ता रतन सिंह दानू ने इसकी सूचना कपकोट थाना पुलिस को दी।
कपकोट से थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रायपा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि रविवार को भारी बारिश होने के कारण गधेरे में मिले कमलेश के शव के ऊपर रेत और मिट्टी पड़ी थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। मृतक कमलेश छठी कक्षा में पढ़ता था।