{"_id":"668d116f34ec53fbfd044999","slug":"misdeed-accused-arrested-in-bageshwar-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म, 24 साल का उमेश चंद्र गिरफ्तार; जानिए क्या बोली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म, 24 साल का उमेश चंद्र गिरफ्तार; जानिए क्या बोली पीड़िता
Tue, 09 Jul 2024 04:01 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:01 PM IST
सार
बागेश्वर में शादी का झांसा देकर युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बागेश्वर में शादी का झांसा देकर युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर युवती से जाति सूचक शब्द कर उसे अपमानित करने भी आरोप है। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विगत पांच जुलाई को कोतवाली में पीड़िता ने भीड़ी, दफौट निवासी उमेश चंद्र तिवारी (24) के खिलाफ तहरीर थी दी। तहरीर में बताया कि आरोपी उसे घर से विभिन्न स्थानों पर ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया और उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
ये पढ़ें- बद से बदतर हुए हालात: बाढ़ में डूबा खटीमा, चारों ओर पानी; 1500 से अधिक लोगों को किया विस्थापित
विज्ञापन
वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ताकुला टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- बद से बदतर हुए हालात: बाढ़ में डूबा खटीमा, चारों ओर पानी; 1500 से अधिक लोगों को किया विस्थापित
विज्ञापन
वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ताकुला टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया।