फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minor Hangs Self in Kanda

Bageshwar News: साड़ी का फंदा बनाकर झूला नाबालिग

Sun, 09 Jun 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Minor Hangs Self in Kanda
चार बहनों का इकलौता भाई था 14 वर्षीय किशोर
विज्ञापन

कांडा (बागेश्वर)। कांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
नाबालिग रात के समय घर के भीतर ही फंदे पर लटक गया था। इसकी भनक जब परिजनों को लगी तो वह रात को ही उसे जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह विजयपुर में नवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को पूरे दिन वह सामान्य था और शाम को खेलकूद के बाद घर लौटा था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

इधर, कांडा के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि नाबालिग के फंदे पर झूलने की सूचना मिली थी। पुलिस गांव के लिए रवाना होने वाली थी कि परिजनों ने उसे अस्पताल लाने की बात कही। कांडा सीएचसी में ईसीजी की सुविधा नहीं होने से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed