{"_id":"64a5b1686ff34401e104a1c9","slug":"ministers-meeting-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-109-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे
Wed, 05 Jul 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ से जानकारी हासिल करते सूबे के स्वास्थ्
बागेश्वर। प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। सप्ताह में एक दिन बस्ता फ्री करने की व्यवस्था की जा रही है। यानी कि विद्यार्थी सप्ताह में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। इस दिन खेल और अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी।
बुधवार को तहसील सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे का बैग का वजन पांच किलो से कम का होगा, जल्द ही इसका आदेश पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हमारी विरासत पर प्रत्येक जिले की एक किताब बनाई जाएगी और जिले की विरासतों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।साथ ही भारतीय ज्ञान की जानकारी भी दी जाएगी।
डॉ. रावत ने कहा कि 5वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्वच्छता, खेलकूद, तंबाकू उन्मूलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर विद्यार्थी को पांच नंबर दिए जाएंगे। होनहार बच्चों को कोचिंग के लिए पांच हजार की स्काॅलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क कराई जा रही है। अब तक 900 बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी जांचे फ्री हो रही हैं। बागेश्वर जिले में 1,18,751 आयुष्मान कार्ड बने हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाएं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और रेडक्रॉस सोसायटी को भी साथ लेकर चलने को कहा। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने को कहा।
उन्होंने 18 साल से ऊपर के छात्र-छात्राओं को रक्तदान अभियान से जोड़ने को कहा। कहा कि एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने वाले युवा पांच परिवारों को गोद लेंगे, ताकि वह जमीनी हकीकत से रूबरू हो सकें।
बैठक में डीएम अनुराधा पाल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बागेश्वर में जल्द बनेगा 200 बेड का अस्पताल
बागेश्वर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर में जल्द दो सौ बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल के लिए जमीन चयनित कर ली गई है। जल्द अस्पताल की डीपीआर तैयार की जाएगी। नए अस्पताल को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नया अस्पताल बनने के बाद कोई भी मरीज बागेश्वर से रेफर नहीं होगा। यहीं पर हर तरह का इलाज संभव होगा।
बागेश्वर भ्रमण के दौरान पत्रकारों से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अलग कैडर बनाया जा रहा है। जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाया जाएगा। यदि कोई विशेषज्ञ चिकित्सक राज्य में सेवा देना चाहता है तो सरकार चार से पांच लाख रुपया वेतन देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की 24 घंटे उपस्थिति बनी रहे, इसके लिए अस्पतालों के पास ही डॉक्टरों के आवास और हॉस्टल बनाए जाएंगे।
जिले के जनऔषधि केंद्रों में दवाओं की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जिले के चारों जनऔषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश डीएम और सीएमओ को दिए गए हैं। डॉक्टरों को जनऔषधि केंद्रों में उपलब्ध दवा लिखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
केंद्र को भेजा सहकारी बैंक का प्रस्ताव
बागेश्वर। बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक न होने के सवाल पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार से ही इस पर निर्णय होना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को बगैर ब्याज के पांच लाख का ऋण दिया जाएगा। बागेश्वर जिले के पांच हजार किसान इससे लाभांवित होंगे।
आधुनिक सुविधायुक्त क्लस्टर स्कूल खुलेंगे
बागेश्वर। सूबे के उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में 10-10 क्लस्टर स्कूल खोले जाएंगे। क्लस्टर स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह स्कूल निजी स्कूल से भी आधुनिक होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द दो महाविद्यालयों में पीजी भवन बनाए जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। कहा कि पार्टी बागेश्वर उप चुनाव के साथ ही निकाय और लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। वर्ष 2024 में केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।