फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ministerial workers' strike ends, returned to work

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/ बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/ बागेश्वर। Updated Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की देहरादून में सचिव राजस्व हरबंस चुघ, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, अपर सचिव राजस्व के साथ हुई वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कार्य बहिष्कार आंदोलन समाप्त कर दिया है। बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट और तहसीलों में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं।

विज्ञापन


संघ के जिला मंत्री दीपक चंद्र तिवारी ने बताया कि छह सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी 72 घंटे के कार्य बहिष्कार आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि देहरादून में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की सचिव राजस्व हरबंस चुघ, आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद, अपर सचिव राजस्व के साथ वार्ता हुई। वार्ता में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट और सभी तहसीलों में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। 
विज्ञापन



  उधर, बागेश्वर में भी कर्मियों के काम से लौटते ही कलक्ट्रेट, तहसीलों कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन फिर से शुरू होगा। वहां चंदन बनकोटी, दिनेश खेतवाल, हेमंत तिवारी, भगत भौर्याल, रश्मि जोशी, भावना कोरंगा, सुनीता आर्या, नीता मिश्रा, रितु आर्या, लोकमान्य चौड़िया, श्याम गिरी, नंदन खड़ाई, नरेंद्र परिहार कुंदन तिरुवा, दीपक कुमार मंगल बजेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed