फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minister Will Inaugrate Kausani Festival

कौसानी महोत्सव का मंत्री करेंगे शुभारंभ, सीएम करेंगे समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Minister Will Inaugrate Kausani Festival
कौसानी महोत्सव स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम अनुराधा पाल और और एसपी हिमांशु वर्मा। संवाद - फोटो : GARUD
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। 19 और 20 नवंबर को होने वाले कौसानी महोत्सव का शुभारंभ परिवहन मंत्री, स्थानीय विधायक चंदन राम दास करेंगे। समापन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ कौसानी पहुंचकर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने हेलिपैड का निरीक्षण कर हेलिपैड जाने वाली सड़क के दोनों ओर सफाई और झाड़ी कटान के निर्देश ईई लोनिवि को दिए। उन्होंने महोत्सव परिसर में निर्माणाधीन स्टालों और मुख्य मंच का निरीक्षण करते हुए सभी में एकरूपता लाने के निर्देश दिए। महोत्सव परिसर में मुख्यमंत्री के लिए सेफ हाउस तैयार करने के निर्देश दिए। अनाशक्ति आश्रम तक आने वाली सड़क, पैदल मार्गों में सफाई के साथ ही विद्युत माला लगाने के निर्देश दिए। पुलिस को महोत्सव दौरान सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शाम को कौसानी में ठंड बढ़ जाती है इसलिए अलाव जलाने की व्यवस्था कर लें। अलाव की व्यवस्था गरुड़ नगर पंचायत के ईओ और जिपं के एएमए करेंगे। एएमए को अनाशक्ति आश्रम पार्किंग की दीवार और रेलिंग में पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि समापन अवसर पर आ रहे सीएम लगभग 35 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर महोत्सव को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कर्नल आरडी शर्मा, एसपी हिमांशु वर्मा, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपं सदस्य जर्नादन लोहनी, सुनीता आर्या, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूजा मेहरा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed