{"_id":"578a6d714f1c1b010513e63a","slug":"milk-samples-of-the-food-department-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डेयरी से दूध के सैंपल भरते खाद्य अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने बागेश्वर नगर में स्थित एक दुग्ध डेयरी से दूध के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को तहसील रोड स्थित दुग्ध डेयरी से दूध के सैंपल लिए। इस डेयरी में समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से दूध एकत्र कर बिक्री की जाती है। जिला खाद्य अभिहित अधिकारी एके फुलोरिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने दूध के सैंपल लिए।
जिला खाद्य अभिहित अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दूध की सैंपलिंग की गई है। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा गया है। जहां से 14 दिन के भीतर रिपोर्ट मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूध सहित अन्य खाद्य वस्तुओं में अधो मानक होने पर जुर्माना लगाया जाता है। हानिकारक तत्व पाए जाने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद रिक्त
बागेश्वर। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद रिक्त है। अल्मोड़ा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बागेश्वर जिले का जिम्मा भी दिया गया है। इस कारण तमाम शहरों से डब्बा बंद और थैलियों में पैक होकर आने वाले कंपनियों के दूध, दही सहित अन्य उत्पादों की सैंपलिंग नहीं हो पाती है। खाद्य विभाग को मिठाई, फल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के जांच की याद भी होली और दीपावली पर ही ज्यादा आती है।
विज्ञापन
16 बीजीएस 13 पी - बागेश्वर में दुग्ध डेयरी से दूध के सैंपल लेते अधिकारी।