फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Military funeral with military honors

सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक की अंत्येष्टि

Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

बीते वर्ष जम्मू कश्मीर में उग्रवादियों द्वारा बिछाई गई माइन को निष्क्रिय करने के दौरान चपेट में आए बड़ेत ग्राम पंचायत के बुरमौला तोक निवासी केआरसी के हवलदार भूपाल सिंह कोरंगा (40) की सेना के बरेली स्थित अस्पताल में मृत्यु हो गई है। मंगलवार को रीठाबगड़ में सरयू और रेवती नदी के संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि कर दी गई। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संगम पर पहुंचकर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने मृतक सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बड़ेत ग्राम पंचायत के बुुरमौला तोक निवासी भगत सिंह कोरंगा के पुत्र भूपाल सिंह गत वर्ष जम्मू में तैनात थे। वहां कांबिंग के दौरान उग्रवादियों ने माइन बिछाई थी। मृतक सैनिक अपने अन्य साथियों के साथ माइन को निष्क्रिय कर रहे थे। इस दौरान माइन फट जाने के कारण भूपाल बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तब दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उन्हें बरेली स्थित सेना के अस्पताल के रेफर कर दिया गया। रविवार को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैनिक को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। मृतक सैनिक अपने पीछे माता, पिता, भाई रमेश सिंह कोरंगा, पत्नी पुष्पा देवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। संगम पर पहुंचकर पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत भौर्याल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, दीपक गढ़िया और भूपेश ऐठानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व बीडीसी सदस्य लोकपाल सिंह कोरंगा समेत कई लोगों ने सैनिक के निधन पर गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed