{"_id":"68fe5a389b8be9f73b07a5ce","slug":"migrants-continue-to-return-bus-station-looks-lively-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119531-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रवासियों का लौटना जारी, बस स्टेशन पर दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रवासियों का लौटना जारी, बस स्टेशन पर दिखी रौनक
Sun, 26 Oct 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली का त्योहार मनाकर प्रवासियों के वापस लौटने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों की अच्छी संख्या रही। ग्रामीण क्षेत्रों से देरी से पहुंचे यात्रियों को बस का इंतजार भी करना पड़ा। समय पर नहीं पहुंचे कई यात्री टैक्सियों की मदद से गंतव्य गए।
जिले से हल्द्वानी, रामनगर आदि रूटों पर केमू की करीब 20 सेवाओं का संचालन रोजाना होता है। सुबह पांच बजे से 11.30 बजे तक हल्द्वानी रूट की बसें चलती हैं। रोडवेज की दिल्ली रूट पर तीन और बरेली रूट पर एक सेवा का संचालन किया जाता है। दिवाली के चलते दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई जा रही है। रोडवेज की अंतिम बस जिले से 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। केमू स्टेशन पर दोपहर बाद पहुंचे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बस का इंतजार भी किया। जिन यात्रियों को बस नहीं मिली वह टैक्सियों के माध्यम से गए। रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज गुंसाई राम ने बताया कि दिल्ली के लिए फिलहाल अतिरिक्त बस का संचालन जारी है। केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि सभी बस सेवाएं चल रही हैं। इन दिनों यात्रियों की संख्या भी अच्छी है।